फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएम योगी की आपत्ति जनक फोटो वायरल करने के आरोप में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक एडिटेड और भ्रामक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार दोहरीघाट थाने के उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता अपने क्षेत्र में गश्त और जांच के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि लाला राव जी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से यह फर्जी फोटो साझा की जा रही है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम संबंधित धाराओं में अज्ञात इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी के संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें