जेपी हीरो एजेंसी के मालिक शैलेंद्र मिश्र की तहरीर पर जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार शैलेंद्र मिश्र का आरोप है कि बीते 28 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी राजेश यादव और निजामुद्दीनपुर निवासी जयनील यादव ख्वाजाजहांपुर पहुंचे। उनके अहाते में घुसकर वहां कब्जा करने का प्रयास किए। विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज की। पुलिस से शिकायत करने पर वहां से चले गए। कुछ लोगों की पैरवी के बाद कोतवाली में समझौता हुआ। समझौते के बावजूद दोनों अहाते में पहुंचे और नाम पटिका तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी दिए और वहां मौजूद सामान तोड़े।