फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत, राजकीय सम्मान के साथ तमसा तट हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना थाना अंतर्गत जमुई गांव निवासी त्रिभुवन प्रसाद (54) की ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार की रात धरौरा घाट स्थित तमसा नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना 1 मार्च की शाम फतहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में हुई। भाई छविलाल भारती ने बताया कि त्रिभुवन प्रसाद मार्च 1997 में 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के ई-दल में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2016 से उनकी तैनाती फतहपुर जिले में डायल 112 में तैनात हैं। 1 मार्च की शाम करीब 8 बजे वो ड्यूटी पर जा रहे थे। असोथर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो जगहों से प्रयागराज स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि 2 मार्च की भोर 4:36 बजे डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक ने कंट्रोल रूम को घटना की दी थी। फिर परिजनों को अवगत कराया गया। सोमवार की शाम करीब 8 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर आंखे नम हो उठीं। शव लेकर पहुंचे पुलिस के जवानों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ तमसा तट पर अंतिम संस्कार किया। त्रिभुवन पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। पिता की मौत पर तीन बेटियों और एक बेटे और पत्नी तारा देवी का रो रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें