फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्दोपुर गांव निवासी रानी यादव की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने शनिवार शाम पति सुनील यादव, राजनाथ यादव, इंद्रावती, संतोष समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार रानी यादव की शादी 27 फरवरी 2023 को रानीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर रक्षा राय गांव निवासी सुनील यादव से हुई थी। आरोप है कि विवाह में पिता की ओर से बाइक, सोने की चेन, अंगूठी सहित गृहस्थी का सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था।
आरोप है कि पति सुनील यादव, ससुर राजनाथ यादव, सास इंद्रावती यादव, जेठ संतोष यादव, जेठानी उष्मा यादव और ननद सुनीता यादव दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इसी बात को लेकर सभी आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, गर्भवती होने पर आरोपियों ने उसे मऊ ले जाकर गर्भपात की दवा खिला दी। आरोप है कि इसके बाद मार्च 2025 में उसे घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें