फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंधक बनाकर पिटाई के मामले में प्रधान सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्ठा पर बंधक बनाकर अनुसुचित जाति के युवक की पिटाई के मामले में धवरियासाथ गांव के प्रधान, उसके बेटे सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के संदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गिनती के बाद एक ट्रॉली में 27 ईंटे कम निकलने की बात बताने पर युवक की पिटाई की गई थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने बुधवार को कोपागंज थाने का घेराव किया था और करीब 30 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया था।
प्राथमिकी के अनुसार बीते 10 मार्च की शाम संदीप कुमार अपने गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर था। तभी धवरियासाथ गांव के प्रधान उदयराज यादव के ईंट भट्ठे से एक ट्राली ईंट आई। जिसकी ईंट थी उसने गिनती करने को बोला।
विज्ञापन

गिनने पर उसमें 27 ईंट कम थी। ईंट लेकर आए ट्रैक्टर चालक ने ये बात उदयराज यादव को फोन करके बताई। उसी दिन शाम को उदयराज यादव अपने बेटे मनीष यादव, शुभम यादव, साधु यादव, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कुतुबपुर निवासी अरविंद यादव चार पहिया गाड़ी से आए और मारपीट कर जबरदस्ती बैठा लिए।
ईंट भट्ठे पर ले गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट कर अधमरा कर दिया। जानकारी होने पर पत्नी पिंकी देवी भी ईंट-भट्ठे पर पहुंची तो उसे भी मारने लगे। उदय राज यादव ने कहा कि दोनों को भट्ठे में झोंक दो।
तभी काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और छुड़ाकर अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि युवक की पिटाई मामले में प्रधान सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पैसे के लेनदेन का था पुराना मामला
पिंकी देवी ने बताया कि पति संदीप उदयराज यादव के ईंट भट्ठे पर तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाते थे। हमेशा गाली-गलौज करने के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया था लेकिन उदयराज ने मजदूरी से अधिक पैसा देने की बात कहकर काम पर लौटने का दबाव बनाता था। पिंकी और उनकी सास ने समूह से लोन लेकर प्रधान के बताए अनुसार पैसा चुका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें