फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत बंटवारे के विवाद में मारपीट 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के भलुईडीह गांव में खेत के बंटवारे के विवाद में मारपीट के मामले में रामबड़ाई और निशा की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की शाम दोनों पक्षों के 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, रामबड़ाई का आरोप है कि बीते चार जुलाई की शाम आठ बजे खेत के बंटवारे को लेकर मुखलाल, उसका बेटा पुनीत, सुजीत और छह अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे सोनू की भी पिटाई कर दी।
दूसरे पक्ष की निशा देवी ने आरोप लगाया कि उसी विवाद को लेकर श्रीनिवास, बृजेश, सोनू, रामबड़ाई और चार अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनके पुत्र पुनीत व अशोक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें