फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाएं

Sat, 17 Jan 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर शनिवार को नगर क्षेत्र के बकवल मोड़ पर एआरटीओ विभाग के तत्वावधान में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 16 चालकों के नेत्र का परीक्षण किया गया। 90 वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। दस वाहनों का चालान व तीन वाहनोें को सीज कर विभाग ने 7 हजार रुपया जुर्माना वसूला। नेत्र परीक्षण के दौरान लोगों को यातायात जागरूकता के पंफलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन


बवकल मोड़ पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एआरटीओ विभाग द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में डा.एफएम आलम ने 76 चालकों का नेत्र परीक्षण किया। जिसमें से चालकों के आंखों की जांच के उपरांत उन्हें चश्मा लेने का परामर्श दिया। नेत्र परिक्षण शिविर के दौरान मौजूद चालकों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए एआरटीओ श्यामलाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11 जनवरी  से 17 जनवरी तक किया गया।

 जिसमें विभिन्न स्कूलों में जागरूकता संबधी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों की तत्परता के चलते अभियान काफी सफल रहा। एआरटीओ श्यामलाल ने मौजूद लोगों से कहा कि कभी भी यातायात नियमों को न तोड़े सदैव इसका पालन करे। जिससे वह स्वंय और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। शिविर के दौरान 90 वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी विभाग द्वारा लगाया गया।
विज्ञापन


शनिवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में दस वाहनों का चालान, तीन वाहनो को सीज कर उनसे 7 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। नेत्र शिविर के दौरान मुख्य रुप से एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार, दयानिधि उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें