फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना फिटनेस वाहन चलाने पर 140 स्कूल वाहनों को अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बिना फिटनेस सड़क पर दौड़ रहे 140 स्कूली वाहनों को एआरटीओ ने अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। हादसों की रोकथाम के लिए अक्तूबर 2024 में फिटनेस फेल 141 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया था। विभाग ने इन्हें केवल काली सूची में डालकर कोरम पूरा कर लिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने तीन अप्रैल 2025 के अंक में 40 दिन में स्कूली बस से तीन मौत की खबर प्रकाशित की थी। एआरटीओ ने खबर को संज्ञान में लेकर मधबुन तहसील के 18 स्कूल संचालकों सहित बिना परमिट और फिटनेस फेल 140 स्कूली वाहनों को अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।
जल्द से जल्द अपने वाहनों की फिटनेस और परमिट की प्रक्रिया पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। ई-रिक्शा और ऑटो से बच्चों को ढोने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसको लेकर पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान चलाकर नियम को ताक पर रखकर चल रहे धड़ाधड़ वाहन सीज किया जा रहा है। बीते दो अप्रैल को मधुबन के प्राइवेट स्कूल की टक्कर से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परिखापुर निवासी निखिल कुमार (12) की मौत हो गई थी।
बीते तीन मार्च को घोसी में मधुबन कस्बा के प्राइवेट स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक चालक निशांत की मौत हो गई थी, दो छात्राएं भी घायल हो गई थी। इस हादसे के 24 घंटे पहले घोसी के पांडेयपार मोड़ के पास स्कूली बस की टक्कर से खनिगह निवासी रामरतन सिंह (52) और उनकी भतीजी सोनम सिंह की मौत हो गई थी। इससे पहले 27 फरवरी को मधुबन में ही प्राइवेट स्कूली वैन ने बाइक में टक्कर मारी थी, इसमें युवक की मौत हो गई थी। इसमें तीन हादसों में मधुबन कस्बा के निजी स्कूल के बस और दूसरे अनफिट वाहन शामिल थे।
5 वाहन सीज, 12 का चालान

मऊ। एआरटीओ सुहेल अहमद और यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशल के नेतृत्व में परिवहन निगम की टीम ने मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की। ओवरलोड 5 वाहनों को अलग अलग थानों में सीज किया। इसमें तीन ई-रिक्शा थे, जो बिना पंजीयन के चलते पाए गए। दस्तावेज पूरा न होने की दशा में, विपरीत दिशा, बकाया टैक्स, बिना डीएल, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन में 12 ई-रिक्शा का चालान किया गया। बिना परमिट चल रही दो बसों को सीज करके एआरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।
जिले में 140 ऐसे स्कूली वाहन हैं जिनका फिटनेस फेल हो चुका है। उन्हें नोटिस भेजकर फिटनेस कराने की अंतिम चेतावनी दी गई है। अभिभावक ऐसे स्कूली वाहनों से अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। - सुहेल अहमद, एआरटीओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें