फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंतिम सूची जारी, 134 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 134 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 422 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 36,882 और इंटरमीडिएट में 34,916 सहित 71798 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
यूपी बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की पहली परीक्षा हिंदी विषय की होगी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण कर तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 59 सहायता प्राप्त, 72 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की ऑनलाइन रिपोर्ट बोर्ड की भेजी थी। संभावना जताई जा रही थी कि कई केंद्रों में फेरबदल हो सकता है।
फाइनल सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बोर्ड ने तीन राजकीय, 59 सहायता प्राप्त, 73 वित्तविहीन सहित 134 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दिया है। साथ ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
सूची में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से सिर्फ तीन राजकीय और 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सापेक्ष 59 सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विभाग की तरफ से तकनीकी कमी दिखाने की वजह से 20 सरकारी विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने से बाहर हो गए हैं।
2026 में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड की तरफ से 134 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। परीक्षा की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें