घोसी। कोतवाली क्षेत्र के टेसुपार गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार टेसुपार निवासी शिवम तिवारी की पत्नी प्रज्ञा तिवारी बीते 11 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे से लापता है। आसपास के गांवों में खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद