फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं ने उठाई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी की बैठक अध्यक्ष अहमदुल्लाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुस्तकालय भव में हुई। अधिवक्ता रासबिहारी सिंह के विरुद्ध चकबंदी लेखपाल द्वारा दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की निंदा की गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर का चक्रमण कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन देकर इस घटना की निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की। इस दौरान घोसी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शमशाद अहमद, वेद प्रकाश पांडेय, भूवेश कृष्ण वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अखिलेश सिंह, उमेश कुमार, जयप्रकाश यादव, अशोक चौहान, जीउत बंधन, रामानंद सिंह, बृजेश राय, अनिल कुमार मिश्र, रमेश श्रीवास्तव, विपुल राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें