फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष और परिजनों संग मारपीट

विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में मारपीट में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार राजभर क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार राजभर और उनके परिजनों पर होली के दिन मनबढ़ों ने हमला कर दिया जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर पांच नामजद सहित आठ अज्ञात हमलारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। भाजपा के गुलौरी ग्राम पंचायत के बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार राजभर का छोटा भाई अनीश राजभर अपने दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय अपनी ससुराल आए एक व्यक्ति ने अनीश को मारना पीटना शुरू कर दिया। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। तभी सुनील कुमार राजभर सहित उसके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। लोग भाग कर घर में घुसे तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और उन्हें लाठी-डंडे और फावड़ा से मारकर घायल कर दिया। हमले में रामबचन राजभर 50, हेवंती 45 देवी पत्नी राम बचन, दिव्यांग विपिन राजभर 30, सुनील राजभर 25 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भाजपाकार्यकर्ता सीएचसी पहुंच गए। पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने होली के दिन हुई इस घटना की निंदा करते हुए हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में मारपीट में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार राजभर।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें