फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
घोसी तहसील के पास मार्ग दुर्घटना में आशा कार्यकत्री की मौत के बाद कोतवाली पहुचीं आशा कार्यकत्री? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर/ घोसी। जिले के रानीपुर और घोसी थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुए दो सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। चिरैयाकोट-मऊ मार्ग पर शुक्रवार की शाम को रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास गांव निवासी सरस्वती देवी 50 पत्नी हरिनाथ पासवान पशुओं का चारा लेकर घर जा रही थी। चिरैयाकोट-रानीपुर मार्ग पर कहार बस्ती के पास तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मुख्यालय के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। घोसी: मधुबन थाने के बीबीपुर निवासी 25 वर्षीया आशा कार्यकर्ता सोनी कन्नौजिया पत्नी गोविंद विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए अपने भतीजे यशवंत के साथ बाइक से जा रही थी। वह घोसी तहसील गेट के सामने खड़ी होकर किसी से बात कर रही थी। इसी बीच मऊ की ओर से अमिला जा रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर अस्पताल में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ने बस को घोसी कोतवाली में ले जाकर खड़ी कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। तहसील के मेन गेट के पास हुए सड़क हादसे में महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता कोतवाली पर पहुंच गईं। आशा कार्यकर्ताओं ने बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने और घायल आशा सोनी कन्नौजिया के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने उन्हें प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लौटाया।

घोसी नगर में मार्ग दुर्घटना में मृत आशा कार्यकत्री सोनी कन्नौजिया।फाइल फोटो- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें