फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बच्चों के विवाद में मारपीट, जख्मी किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर की ठैंचा ग्राम पंचायत में बीते बुधवार को खेल-खेल में हुए बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीएचसी और जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर के मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत किशोर के पिता में तहरीर देकर कहा कि बच्चों के खेल के दौरान हुए मारपीट से बेटे की मौत हुई। किशोर के पिता भोला यादव ने बताया कि 27 अप्रैल को 15 वर्षीय लड़का अमलेश कुमार यादव अपने चचेरे तीन भाइयों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान तीनों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मामला परिवार को होने के कारण सभी लोग शांत हो गए। दूसरे दिन जब किशोर ने दर्द होने की शिकायत किया तो उसे स्थानीय सीएचसी पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए भेज दिया गया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी रामअवध टीम के साथ पहुंचे थे। पुलिस का कहना था कि शव आने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें