फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयासों से निपटा विवाद, दंपति साथ-साथ रहने को हुए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन और सीओ मधुबन राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव की देखरेख में हुई। इसमें कुल सात पारिवारिक मामले आए। जिसमें चार मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें एक दंपति अपने सभी मतभेदों को भुलाकर साथ- साथ रहने को तैयार हो गए। वही तीन मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। जिस पर बैठक की अगली तिथि 19 जुलाई निश्चित की गई। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, आरक्षी प्रीति दुबे और विजय लक्ष्मी और सोनी सिंह ने योगदान किया। इस दौरान पक्षकारों का हाथ सैनिटाइज करा कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें