फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गंव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीबीपुर गांव निवासी सनी तथा दूसरे पक्ष इंद्रजीत में जमीन का विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह दस बजे इसी जमीन पर एक पक्ष के लोग घास काट रहे थे। जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घास काटने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से सनी, मीना, सुशीला जबकि दूसरे पक्ष से प्रमिला, चंद्रजीत, श्याम दुलारी और सुष्मिता गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें