फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट स्वीकृत, फिर भी नहीं बन रही सड़क

विज्ञापन
दुबारी के गोबरही से बईरकंटा तक जाने वाली बदहाल मार्ग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा क्षेत्र की छह खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए दो साल पूर्व 31.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। लेकिन इसके बाद भी सड़क नहीं बन सकी। पीएमजीएसवाई के तहत टेंडर निकाला गया, लेकिन किसी कार्यदायी संस्था ने टेंडर तक नहीं। ऐसे में प्रक्रिया अधर में लटक गई। अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से फिर प्रक्रिया शुरू होगी। लगातार दो वर्ष से क्षेत्र की छह सड़कों की मरम्मत को लेकर पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर ने शासन को प्रस्ताव दिया था। जिस पर शासन से 31 करोड़ 80 लाख रुपए की स्वीकृत भी मिली और इसके लिए धन भी आवंटित हो गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन किसी कार्यदायी संस्था ने टेंडर डाला ही नहीं। अब नई व्यवस्था के तहत सड़कों का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से होगा। विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों में रानीपुर ब्लाक के इटौरा-सरसेना मार्ग की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है जो काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। शासन से इसके लिए 13 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये की स्वीकृति मिली हुई है। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग से होकर रामनगर मोड़ से होते हुए जीयनपुर मार्ग को जाने वाली 5 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के लिए 7 करोड़ 53 लाख 47 हजार रुपये, करहा मुख्य बाजार से होकर जहानागंज मार्ग की सात किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 10 करोड़ 20 लाख सात हजार रुपये, ब्राह्मण पूरा दक्षिण से चैनपुर मार्ग पर 90 मीटर लंबी सड़क के लिए 10 लाख 64 हजार रुपये, करहां जहानागंज मार्ग से होकर सद्दोपुर मार्ग के 65 मीटर के लिए 7 लाख 73 हजार रुपये, रैकड़ से गुल्लीगढ़ 85 मीटर लंबे मार्ग के लिए 10 लाख 9 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें