मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चलीसवां गांव में भाइयों के आपसी बंटवारा के विवाद में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की तहरीर पर महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार चलीसवां गांव निवासी रामसेवक चौहान का आरोप है कि उसके भाइयों के बीच मकान का आपसी बंटवारा है। सोमवार को उसके भाई बलिहारी चौहान ने उसकी दीवार को गिरा दिया। मना करने पर लाठी-डंडे से मारा पीटा जिससे उसे चोटें लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।