फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिलावटी डीएपी मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी डीएपी मामले में पुलिस ने गोठा से बुधवार को पांचवें आरोपी आयुष राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले 30 नवंबर की ररात दोहरीघाट थाना के गोठा निवासी विक्रम राय, नवनीत राय, अतरसावा निवासी अरविंद राव और रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी अमन राय को नकली डीएपी के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि ये सभी मिलकर गोठा में मिलावटी रासायनिक उर्वरक बनाते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने छापामारा था। विक्रम राय के घर से भारी मात्रा में मिलावटी डीएपी, पोटास, बालू, नमक और खाली सरकारी बोरियां बरामद हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें