मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज से मात्र 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से 15 बिस्तर का अस्थायी रैन बसेरा बना दिया गया है। इससे जरूरतमंदों को ठंड के मौसम में रात के समय खुले आसमान में नहीं रहना पड़ेगा। तीन कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में अपने ड्यूटी पर भी तैनात रहेंगे। बाहर से आने वाले लोगों को इधर-उधर न भटकना नहीं पड़ेगा। इस बाबत अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से तीन कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।