फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के रेस्टोरेंट में भीषण आग: लपटें देखकर लोगों ने मचाया शोर, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, लाखों का नुकसान

Fri, 02 Dec 2022 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मऊ के भीटी चौराहा स्थित एवन रेस्टोरेंट है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेस्टोरेंट के अंदर से धुंआ निकलते लोगों ने इसकी सूचना संचालक को दी। जब तक वह संचालक मौके पर पहुंच पाता जब कि रेस्टोरेंट में आग ने विकराल रूप हासिल कर लिया। हालात यह था कि आग की लपटों से रेस्टोरेंट के ऊपर जाने के लिए बनी स्टील की सीढ़ी भी इससे जद में आकर पिघलती दिखी।
विज्ञापन
मऊ के रेस्टोरेंट में भीषण आग, लपटें देखकर लोगों ने मचाया शोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात कारणों से शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग के कारणों का पता तो नहीं चला लेकिन आग ने पूरे बाजार में कोहराम मचा दिया। रेस्टोरेंट में लगी की जानकारी मिलने पर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

नगर के भीटी चौराहा स्थित एवन रेस्टोरेंट है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेस्टोरेंट के अंदर से धुंआ निकलते लोगों ने इसकी सूचना संचालक को दी। जब तक वह संचालक मौके पर पहुंच पाता जब कि रेस्टोरेंट में आग ने विकराल रूप हासिल कर लिया। हालात यह था कि आग की लपटों से रेस्टोरेंट के ऊपर जाने के लिए बनी स्टील की सीढ़ी भी इससे जद में आकर पिघलती दिखी। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 किनारे सुबह सुबह आगलगी की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़िया और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने बताया कि आग किन वजहों से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। प्रथम दृष्टया आगलगी की पीछे शार्ट सर्किट की संभावना है। वहीं नुकसान का आंकलन करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें