फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Wed, 17 May 2023 01:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमालपुर मोहल्ला स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार सुबह 8 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर आए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमालपुर मोहल्ला स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार सुबह 8 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर आए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


जमालपुर मोहल्ले में नगरीपार गांव निवासी बृजेश गुप्ता की कबाड़ गोदाम है। बुधवार सुबह 8 बजे अचानक गोदाम के पश्चिमी हिस्से में आग की लपटें उठने लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।  कबाड़ मालिक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि कस्बा के एक किलोमीटर रेंज में काला धुआं दिखाई दे रहा था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों का कबाड़ा जल गया। आग लगने का कारण साफ नहीं है। कबाड़ गोदाम मालिक बृजेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि किसी ने आग जानबूझकर लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें