घोसी कोतवाली क्षेत्र के उम्मरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में मंगलवार रात दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के उम्मरपुर गांव निवासी हरिनाथ ने बताया कि उनकी जमीन पर 31 मई की रात करीब 11:30 बजे गांव के ही अशोक, सुरेश, अंकुर एवं विमला द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा था। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष के अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी भूमि पर कटरैन रख रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अमरनाथ, हरिनाथ, रोशन, विशाल, शशांक, सत्यानंद, संगीता एवं सुनीता ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।