फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माइनर में पानी न आने से खेत की नहीं हो सकी भराई

विज्ञापन
नन्दौर माइनर में नही है पानी। संवाद
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के नंदौर माइनर में पानी न आने से किसानों को खेत की भराई न होने से बुआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या जस की तस है। सिंचाई विभाग के अधिकारी सफाई होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। नंदौर माइनर से क्षेत्र के नंदौर, पटराव, फतहपुर ताल रतोय, सरयामेवागिरी, अलीपुर, मुस्तफाबाद, बेलौली सहित विभिन्न गांवों की 500 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि की सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन

नवंबर माह का 18 दिन बीत गया, लेकिन किसान खेतों की भराई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में गेहूं की बुआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान अजीत यादव, प्रेमचंद यादव, अशोक, भोला राजभर, हमजा उस्मानी, अवधेश यादव का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों को गेहूं की बोआई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो बोआई में और देरी होगी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मात्रेय का कहना है कि नहर और माइनरों की सफाई चल रही है। 15 दिसंबर तक सफाई कार्य पूरा होने के बाद नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें