नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी, गैर सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कल कारखानों व प्रतिष्ठानों पर कामकाज ठप रहा।
नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित वर्कशाप पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी तरह रेलवे परिसर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसी क्रम में नगर के हाइडिल कालोनी में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूजन अर्चन किया। वहीं नगर के औद्योगिक क्षेत्र तथा ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी जगह-जगह कर्मचारियों ने विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसी क्रम मेें सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चौक, घास बाजार, भीटी सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भक्तों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रख पूजन अर्चन किया। हवन के बाद प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।