कुसम्हा।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी 55 वर्षीय महिला जो की दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उसकी मंगलवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बसारथपुर निवासी कौशल्या देवी 55 पत्नी राजदेव बीते रविवार को किसी काम से गांव से बाहर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रहे थे। मंगलवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।