फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

930 परीक्षकों ने जांची 55952 उत्तरपुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य आठवें दिन मंगलवार को छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से 930 परीक्षक शामिल हुए। अपराह्न तक 55952 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। नगर के एक केंद्र एएल नोमानी इंटर कालेज पर मूल्यांकन कार्य मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के पूर्व सभी मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज कराया गया। मूल्यांकन केंद्रों के मेन गेट से गुजरने के दौरान परीक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मंगलवार को 930 परीक्षक शामिल हुए। मूल्यांकन केंद्रों पर 531672 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है। मंगलवार को अपराह्न तक 55952 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। एएल नोमानी इंटर कालेज पर चल रहा मूल्यांकन कार्य मंगलवार को समाप्त हो गया। अब तक 531672 के सापेक्ष 468327 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें