मऊ। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद में मिशन सेफ फ्यूचर-3.0 अभियान शुरू हो गया है। यह छह दिवसीय विशेष जांच 14 से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी।
एआरटीओ मऊ सुहैल अहमद ने बताया कि अभियान में स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानकों की जांच होगी। बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। जिन स्कूल वाहनों में छात्राएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला परिचारक की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इस व्यवस्था की विशेष पड़ताल होगी।
जनपद में कुल 1181 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 30 वाहनों का फिटनेस फेल होने के कारण पंजीयन निलंबित किया जा चुका है।
निलंबित और एनओसी वाले वाहनों की भी जांच होगी। उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। अहमद ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता न करने की बात कही।