फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने एसपी से मिलकर बताई दरोगा की करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खुरहट पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर फौजी सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से मिला। फौजी ने दरोगा की करतूत बताकर कार्रवाई की गुहार लगाया। एसपी ने जवान को जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। प्रकरण की जांच सीओ मुहम्मदबाद गोहना को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव के निवासी फौजी रामविजय राम जम्मू-कश्मीर के राजौरी बार्डर पर तैनात हैं। एसपी को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि गत 28 जून को वह परिवार के साथ भतीजी का छेका करने बोलेरो से जा रहे थे। खुरहट पुलिस चौकी से सौ मीटर आगे उन्होंने हाइवे पर साइड में कार खड़ी की। इसी दौरान सिपाही अखिलेश वर्मा वहां पहुंचा और गाड़ी पर डंडा मारकर हटाने को कहा। रामविजय ने आपत्ति जताई तो सिपाही गाली देने लगा।
प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया है कि इसी बीच चौकी इंचार्ज राजन मौर्य व वहीं पर मौजूद कोपागंज थाने की कुर्थीजाफरपुर चौकी के इंचार्ज सविन्द्र राय के साथ उसके साथ अभद्रता करते हुए कार से खींचकर चौकी में लाये। पीड़ित जवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसे न्याय मिलने की पूरी उम्मीद जगी है। उन्होंने सीओ मुहम्मदाबाद गोहना से जांच कराकर इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें