फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Fri, 24 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में शुक्रवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। पिता जहां घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे वहीं बेटा इकलौता चिराग। इस हृदयविदारक हादसे से परिवार वाले बेसुध हो गए। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी राजकुमार सिंह (32) अपने ढाई साल के पुत्र श्रीराम की दवा लेने बाइक से बाजार गए थे। उनके पुत्र की तबियत दो दिन से खराब थी।


 वह जैसे ही रतनपुरा बाजार पहुंचे तभी मऊ से रसड़ा की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजकुमार और उनका पुत्र पिकअप के नीचे आ गए।
विज्ञापन



 राजकुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद बाजारवासियों ने पिकअप को घेर लिया लेकिन चालक मौका देखकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिवार वाले फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी पत्नी कुसुम सिंह के तो आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजकुमार खेती-बारी करते थे। श्रीराम उनका इकलौता पुत्र था। उनकी दो          बेटियां रिया सिंह (8) और निगम (6) है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें