फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से लौटा पिता ने बेटी की मौत पर उठाया सवाल, सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। घोसी कोतवाली के पकड़ी बुजुर्ग निवासी अधेड़ अपने गांव के लोगों के साथ शुक्रवार को कोपागंज थाने पहुंचा। जहां उन्होंने हिलसा कोडरा निवासी अपने दामाद और उसके परिजनों पर अपनी विवाहिता पुत्री की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को लेकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा कोडरा निवासी विनोद सिंह पुत्र नगीना की पत्नी सीमा (32) की मौत हो गई। पुलिस को मृतका का शव पंखे से लटकता मिला था। पुलिस महिला के मौत को आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को मृतका के पिता पकड़ी बुुजुर्ग निवासी सुग्रीम सिंह गांव के कुछ लोगों के साथ कोपागंज थाने पहुंचा। जहां उसने अपने दामाद विनोद सिंह पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका दामाद उसकी बेटी से आए दिन मारपीट करता था। वह उसे अक्सर जान से मारने की धमकी देता था। इस दौरान दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा केवल आत्महत्या के एंगल पर जांच कार्रवाई पर भी रोष जताया। कोपागंज एसओ अजय कुमार तिवारी का कहना है कि मृतका के पिता ने अपने दामाद सहित अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें