फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो बच्चों के पिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेसूपार गांव निवासी एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से शनिवार को इलाज दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टेसूपार निवासी दो बच्चों के पिता राजेश चौरसिया (35) ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी मेें भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेश की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बच्चों आयुष (8) और पीयूष (9) के सिर से पिता का छाया छिन गया। मासूमों को बिलखता देख गांव वालों की आंखें नम गईं। इस संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें