बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के पिरुवा मोलनापुर गांव में शनिवार शाम बिजली गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
गांव के संतोष राजभर का छह वर्षीय पुत्र संदीप शनिवार को बारिश बंद होने के बाद बाहर खेलने के लिए निकला था। इसी बिजली गिरी, वह चपेट में आ गया। परिवार वाले उसे लेकर रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंुचे। जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।