मधुबन। थाना क्षेत्र के महुवानी मोलनापुर गांव में शनिवार की भोर में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी। वृद्ध के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान गोरखपुर के खुटावा गांव निवासी मिश्रीलाल चौहान के रूप में हुई है। वे लगभग आठ वर्षों से बेटी मीना चौहान के घर महुवानी मोलनापुर में रह रहे थे।
शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उन्हें गांव के उत्तर दिशा में स्थित बबूल के पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। सूचना पर दुबारी चौकी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद