मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव इमामबाड़ा के पास सोमवार को मेमू ट्रेन में यात्रा कर रहे पिता-पुत्री की ट्रेन के जद में आने से मौत हो गई। घटना का कारण बताया जा रहा है कि हादसे में मृत अधेड़ अचानक ट्रेन के रूकने के चलते झटका खाकर नीचे आ गिरे, जहां पिता-बेटी दोनों इस झटके के चलते नीचे आ गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस रूट पर ट्रेन की जद में आने से यह मौत की पहली और बड़ी घटना है। मृतक पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समसुल हसन के भाई थे। जो कि अपनी बेटी को दवा दिलाकर वापस घोसी लौट रहे थे।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले शिया मोहल्ले निवासी एवं सामयिक अमीन फैजुल हसन (55) पुत्र जायर हसन सोमवार को दवा लेने गए थे। दवा लेकर अपनी पुत्री सना परवीन के साथ मेमू ट्रेन से वापस लौट रहे थे। अभी वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव इमामबाड़ा के सामने पहुंचे थे अचानक ट्रेन की जद में आने से फैजुल हसन की मौत हो गई। वहीं पिता को बचाने के प्रयास में सना परवीन भी हादसे की शिकार हो गई।
उधर, हादसे के बाद मृतक के छोटे भाई दुरूल ने घोसी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसके बड़े भाई और भतीजी जिला मुख्यालय मऊ से दवा लेकर मेमू पैसेंजर से वापस आ रहे थे। अभी रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 18-25 के पास पहुंचे थे कि ट्रेन के झटके के चलते दोनों नीचे आ गिरे और ट्रेन की जद में आ गए।