इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत रविवार से हो गई। मौलाना महबूब आलम शमशी ने बताया कि रमजान माह में रोजा रखना फर्ज है। रमजान माह में हर दिन रोजा रखना चाहिए। हर समय अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। कहा कि रमजान माह में की गई इबादत का सवाब 70 गुणा अधिक मिलता है। मुकद्दस रमजान माह के बारे में घोसी नगर के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा निवासी हाफिज जावेद खान ने कहा कि रोजा इम्तहान भी है और इंतजाम भी। सब्र और संयम रोजेदार की कसौटी है। कहाकि रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। मस्जिद में पांच वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए।