फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रमजान के पहले जुमा पर रोजेदारों ने अदा की नमाज

विज्ञापन
रमजान को लेकर नगर के सदर चौक पर खजूर की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमा शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मस्जिदों में भारी संख्या में रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने खाद्य सामग्री और फलों की जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

इस दौरान मस्जिदों के पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर क्षेत्र के शाही मस्जिद, खीरीबाग, रघुनाथपुरा, रौजा, मलिकटोला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, हट्ठीमदारी, बुलाकीपुरा, रघुनाथपुरा, डोमनपुरा, मलिकटोला, धोबिया इमिली सहित विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की।
सबसे ज्यादा भीड़ नगर के शाही कटरा मैदान स्थित शाही मस्जिद में रही। मुंशीपुरा, मिर्जाहादीपुरा, चौक, औरंगाबाद, घास बाजार सहित मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, चिरैयाकोट, घोसी सहित प्रमुख बाजारों में चहल पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन



मधुबन: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में खास रौनक देखी गई। तहसील क्षेत्र के दरगाह, सिपाह, बीबीपुर, दुबारी, फतेहपुर और मर्यादपुर सहित विभिन्न गांवों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने अपनी-अपनी मस्जिदों में दो रिकात नमाज फर्ज जुमा अदा की।
जामा मस्जिद दरगाह के इमाम मौलाना महबूब आलम शमशी ने बताया कि रमजान बरकत और रहमतों का महीना है। इस दौरान की जाने वाली हर इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि रोजा हर उस मुसलमान पर फर्ज है, जो बालिग, अकलमंद और तंदुरुस्त हो।
यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक अहम स्तंभ है और पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए अनिवार्य इबादत है। मौलाना ने बताया कि रमजान में पांच वक्त की नमाज, तरावीह की नमाज, कुरान की तिलावत, जकात व सदका देना तथा सादगी के साथ इफ्तार करना प्रमुख इबादतों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें