फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए आंदोलन करेंगे तेज

Sun, 27 Mar 2016 11:54 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
बैठक में शिक्षक
विज्ञापन
उप्र प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक रविवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में हुई। इसमें 16 मार्च को लखनऊ में आयोजित धरने की सफलता के लिए शिक्षकों का आभार प्रकट किया गया। साथ ही मांगों को पूरा होने तक आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन

    बैठक में सर्वसम्मति से 20 मई के पूर्व जिले के सभी नौ विकास खंडों का त्रयवार्षिक निर्वाचन अनिवार्य रुप से करा लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी विकास खंडों केअध्यक्ष, मंत्री सात अप्रैल तक सदस्यता सूची व कोटा मनी अनिवार्य रुप से जमा कर दें।
    शिक्षक नेता प्रवीण राय ने कहा कि रानीपुर ब्लाक में 14मई, परदहां में एक मई, मुहम्मदाबादगोहना में 30 अप्रैल, कोपागंज ब्लाक में आठ मई, रतनपुरा में 17अप्रैल, घोसी में 20 मई तथा बड़रांव में 15 मई को ब्लाकों का त्रयवार्षिक निर्वाचन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


    बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि यदि वायदे के अनुसार सरकार द्वारा 25अप्रैल तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक विद्यालयों को पूर्ण रुप से बंद कराकर अनिश्चितकालीन  कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में श्याम नारायण राय, शिवधारी यादव, सुबाष चंद्र यादव,प्रवीण कुमार  राय, रामकेर यादव, मनमोहन पांडेय,  प्रमोद मिश्र, मुंशी  प्रेमचंद, नंदलाल यादव, अशोक आदि  शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें