फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे किसान

विज्ञापन
मधुबन के प्यारेपुर मिश्र साधन सहकारी समिति पर धान की तौल के लिये ट्राली पर धान लेकर पड़े किसान - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन की तमाम सक्रियता के बाद भी किसानों को धान खरीद योजना का लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। अधिकांश धान क्रय केंद्रों के गोदाम भरे पड़े रहने से खरीद की गति धीमी है। कई क्रय केंद्रों पर प्रभारियों ने धान खरीदने से हाथ खड़े कर दिए है। हालत यह है कि धान खरीद समय सीमा में लगभग 36 दिन ही शेष है। ऐसे में किसानों को ठंड में जान जोखिम में डालकर धान से लदी ट्रालियों की रखवाली करनी पड़ रही है। सब कुछ जानते हुए भी विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अमिला : कस्बा स्थित विपणन केंद्र पर धान खरीद की गति धीमी होने से जहां दो दर्जन से अधिक किसान अपनी धान से लदी ट्रालियां लेकर खराब मौसम में तौल के इंतजार में है। वहीं गोदाम भरे होने से एक हजार से अधिक धान के बोरे खुले आसमान के नीचे रखे हैं। उधर, फोरलेन पर बेतरतीब खड़ी धान लदी ट्रालियां भी घने कोहरे में दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। अब तक 141 किसानों से 5400 क्विंटल धान खरीद की गई है। 122 किसानों कोभुगतान किया गया है। फतहपुर मंडाव : साधन सहकारी समिति प्यारेपुर मिश्र पर पांच दिनों से बोरा के अभाव में धान खरीद ठप है। ठंड में धान से लदी ट्रालियों को क्रय केंद्र पर खड़ा कर किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। साधन सहकारी समिति के सहायक सचिव विवेक कुमार का कहना है कि बोरा के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें