फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान हथेली पर रखकर पार करते हैं रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज न होने के कारण रेलवे ट्रैक पार करतीं महिलाएं।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। रेलवे नेचार वर्ष पूर्व मेटेनेंस न होने के चलते बदहाल फुट ओवरब्रिज को तोड़ दिया। इसके बाद इसे बनाने की सुधि नहीं ली। ऐसे में अब ग्रामीण रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन कर रहे हैं। बीते वर्ष वार्षिक निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से भी स्थानीय लोगों ने फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की। जंक्शन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन के दोनों छोर पर जाने के लिए दो दशक पूर्व फुट ओवरब्रिज बनाया गया था। लेकिन एक बार भी मरम्मत न होने के चलते यह बदहाल हो चुका था। रेलवे प्रशासन ने विद्युतीकरण कार्य शुरू होने पर बाधा पहुंचा रहे इस जर्जर पुल को हटा दिया। लेकिन इसके बाद नया पुल नहीं बनवाया। जबकि मऊ जंक्शन के बाद दूसरा जंक्शन होने के चलते यहां कई ट्रेनों का ठहराव होता है। ऐसे में यात्री ट्रैक को जान हथेली पर रखकर पार करते हैं। क्षेत्र के समाजसेवी राणा प्रताप यादव, संजय तिवारी, रामप्रताप यादव, मिथिलेश ने बताया कि कई बार अवगत कराने के बाद भी रेलवे के अधिकारियों ने इस समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें