फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बंद कराया फोरलेन निर्माण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में शुक्रवार को जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने अपने जमीन में जेपी ग्रुप द्वारा कराए जा रहें फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य को रोक दिया। काम बंद होने की सूचना मिलने पर एनएचआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर राजस्वकर्मी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गऐ। दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद अधिकारियों ने किसानों को मुआवजा संबंधी समस्या का निदान कराया तब जाकर फोरलेन निर्माण कार्य प्रारम्भ हो सका।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में हाइवे से सटे धर्मचंद,अशोक, प्रमोद, संतोष आदि किसानों की 74 हेक्टेयर जमीन है। जिसको फोरलेन के लिए एन एच आई द्वारा 3 वर्ष पूर्व अधिगृहीत कर लिया गया। लेकिन किसानों को अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। इस तरह से किसानों का करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान बाकी है।
शुक्रवार की सुबह जैसे ही एनएचआई के अधिकारियों ने इन जमीनों पर कार्य शुरू कराया, ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया। किसान तीन घंटे से अधिक कार्य रोके रहे। इसकी जानकारी एनएचआई के अधिकारियों को हुई तो एन एच आई के अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सदर जय प्रकाश यादव को सूचित किया। एसडीएम कानूनगो सतेंद्र मिश्रा, लेखपाल अभिषेक शाही और पुलिस एवं पीएसी की जवानों के साथ मौके पर पहुं्चे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता किया। ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए थे कि जबतक हम लोगों की जमीन के मुआवजे का भुगतान नही किया जाएगा तबतक निर्माण कार्य नही होने देंगे।
विज्ञापन

एसडीएम और एनएचआई के अधिकारियों ने तत्काल किसानों की समस्या को हल करते हुए काम को दुबारा प्रारम्भ करवाया। ढेकवारा में उपजिलाधिकारी जय प्रकाश यादव की उपस्थिति में राजस्व कर्मियों और भारी पुलिस बल के साथ एन एच आई कर्मियों द्वारा फोरलेन के निर्माण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें