फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा मुआवजा

Wed, 15 Apr 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानाें की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। डीएम ने कहा कि सर्वे कराकर किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों से खराब हुई फसल के बारे में जानकारी मांगी। पलिया, बगली पिजड़ा, रतनपुरा ब्लाक का जल्द ही सर्वे कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने इसके अलावा चारो तहसीलों के लेखपालों का निर्देश दिया कि वह यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपें। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जो भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराए हैं उन्हीं को छूट पर खाद्य एवं बीज प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


जो किसान इसका लाभ लेना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग में खतौनी एवं पास बुक के साथ करा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिला कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें