फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के गजियापुर साधन सहकारी समिति पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में 50 से अधिक किसानों ने कृषि कानून के विरोध में तथा बोरे के अभाव में गेहूं की खरीददारी न होने की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी लाल बाबू दूबे को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया तथा किसानों से त्वरित गेहूं खरीद की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता गया प्रसाद यादव ने कहा कि बोरे की अनुपलब्धता के कारण साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद नहीं हो रहा है। वही साधन सहकारी समिति गजियापुर पर दुबारी तथा नेवादा गोपालपुर समितियों के किसानों का भी गेहूं खरीद हो रहा है। जिससे किसानों की संख्या अधिक हो जा रही है। किसान नेता ने चेताया कि अगर किसानों से अविलंब गेहूं की खरीद नहीं की गई तो किसान अपने पैदावार के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का काम करेंगे। पत्रक सौंपते समय अभिजीत शुक्ल, मनीष सिंह, बंटी सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्र भान यादव आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें