फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल में घटतौली को लेकर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना तौल में अनियमितता को लेकर सोमवार को कुछ किसानों ने हंगामा करके साथ गन्ना तौल को रोकवा दिया। सीसीओ रामसेवक यादव के समझाने बुझाने के बाद किसान शांत हुए ,उसके बाद तौल शुरू हुई। किसान सहकारी चीनी मिल में मुस्तफाबाद के किसान सत्येंद्र यादव, धर्मपुर विशुनपुर के कृष्णा यादव, गौहरपुर के किसान वीरन यादव आदि ने आरोप लगाया कि तौल कांटे में गड़बड़ी कर घटतौली की जा रही है। इस बीच इसकी सूचना किसी ने जिला गन्ना अधिकारी को दे दिया । उनके निर्देश पर गन्ना समिति घोसी के सचिव हरविन्दर राम भी वहां पहुंच गये।वहां पर पहले से मौजूद सीसीओ आरएस यादव किसानों को लेकर कांटे के पास पहुंच कर समस्या का समाधान कराये तब जाकर किसान शांत हुए।इस संबंध में मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने बताया कि सूखे एवं जड़ रहित गन्ने की तौल में सख्ती से कुछ किसान परेशान थे और कांटा हैंग करने को लेकर शोर शराबा किया था। इस अवसर पर हीरालाल, सत्यप्रकाश, कन्हैया, कृष्णा यादव, सत्येंद्र यादव आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें