सूरजपुर। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में मां विंध्यवासिनी डिग्री कॉलेज चकहसन बंधनपुर के प्रांगण में सोमवार को पिछड़ा दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ों, शोषितों व अल्पसंख्यकों वर्ग आपस में भाई चारा बनाकर रहे। जाति धर्म व मजहब में न बंटे। जन अधिकार पार्टी में ही सभी वर्गो का कल्याण है, क्योंकि हमारा नारा है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। अन्य सभी पार्टियां दलित पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का वोट लेकर उन्ही का शोषण करती है।प्रदेश की भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार, मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जिससे कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है।जहां नए तीन कृषि कानून से किसान परेशान हैं। कहा किकिसान, मजदूर, शोषित, शिक्षित,बेरोजगार, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग से 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुटता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव जन अधिकार पार्टी नसीम खां ने कहा कि भाजपा सरकार जाति देखकर भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष दिनेश मौर्या, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अशोक मौर्या, दिनेश वर्मा, बबलू मौर्या आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्या, विकास मौर्या सीताराम यादव, धर्मदेव मौर्या, मुरलीधर मौर्या, ऋषिकेष यादव आदि शामिल रहे।