फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कार्यदाई संस्था द्वारा एग्रीमेंट उल्लंघन पर किसान आक्रोशित, विरोध जताया:

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कार्रवाई संस्था जीआर इंफ्रा टेक के जमुई स्थित प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा किसानों से किए गए एग्रीमेंट का उल्लंघन करने को लेकर किसान आक्रोशित हैं। एग्रीमेंट की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी कंपनी ने किसानों की जमीन खाली नहीं की है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को किसानों ने संस्था के जमुई गांव स्थित अस्थायी कार्यालय पर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि 18 अगस्त 2018 से 24 अगस्त 2022 तक कुल चार साल के लिए किसानों की जमीन का एग्रीमेंट किया गया था। लेकिन अब सितंबर माह बीत जाने तक भी कंपनी ने वहां से अपनी सामग्री और मशीनें नहीं हटाई हैं साथ ही एग्रीमेंट के अनुसार किसानों की जमीन का समतलीकरण भी नही किया गया। इतना ही नही खेत से मिट्टी उठाकर आसपास के जरूरतमंद लोगों को बेची जा रही है जो एग्रीमेंट का सरासर उल्लंघन है। किसानों के विरोध पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि हम लोग यहां केवल कंपनी की सामग्री उठाने के लिए भेजे गए हैं। एग्रीमेंट के नियम और शर्तों की हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है। प्रभावित किसान उपेंद्र नाथ सिंह, राम प्रताप यादव, लीलावती चौहान, पारसनाथ यादव, रवी प्रताप सिंह, इकबाल अहमद, रमेश वर्मा, अंजनी सिंह आदि का कहना है कि कंपनी से किए गए करार के अनुसार अगर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान कंपनी की सामग्री उठाने का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें