फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवा लिखते मिले डाक्टर, डीएम ने सीएमएस को दिया कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान ड्रग वेयर हाउस में दवाओं को देखते जिलाधिकारी अरूण कुमार।? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल एवं ड्रग वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ डॉक्टरों के बाहर से दवा एवं सिरींज लिखने की बात सामने आई। जिस पर डीएम ने प्रभारी सीएमएस को फटकार लगाते हुए दवाओं का स्टॉक ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर से दवा लिखने पर कार्रवाई को चेताया। जिलाधिकारी ने एंबुलेंस सेवा के संबंध में मौजूद एएमटी से जानकारी लेते हुए एंबुलेंस सेवा में शिकायत मिलने परकार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने आपातकालीन वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में वहां पर साफ सफाई तथा दूसरी खामियां मिलने पर व्यवस्थाओं को ठीक कराने एवं कार्यप्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में स्थित दवा वितरण केंद्र एवं मुख्य औषधि भंडार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की समय से उपलब्धता न होने में अस्पताल प्रशासन की कमियां नजर आई। जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य औषधि भंडार के प्रभारी को चेतावनी देते हुए समय से समस्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व की तिथियों में पोर्टल पर आई डिमांड के सापेक्ष दवा भेजने की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उपलब्ध स्टाक एवं पोर्टल में दर्ज दवाओं की मात्रा में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने प्रभारी को फटकार लगाते हुए वेयरहाउस में उपलब्ध समस्त दवाओं के स्टॉक का पोर्टल पर दर्ज दवाओं की मात्रा से मिलान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें