फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान काटने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम धान की कटाई करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव निवासी गरीब राम (68) पुत्र स्व. सूचित राम शुक्रवार की शाम अपने घर से धान की कटाई के लिए खेत जाने के लिए निकला था, लेकिन धान की कटाई कर देर शाम आठ बजे तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिवारजन जब धान के खेत में गए तो देखा कि खेत में गरीब राम मृत अवस्था में पड़ा है, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें