फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मीरपुर पौथी में शनिवार की सुबह एक युवक घर में बिजली की गड़बड़ीठीक कर रहा था कि विद्युत के चपेट आकर झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन लेकर आए जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उपेंद्र राजभर 22 पुत्र सुरेंद्र राजभर निवासी पौथी मीरपुर शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे घर के बिजली के फाल्ट को ठीक कर रहा था कि अचानक विद्युत के चपेट में आ गया तथा बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया । जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें