कोपागंज। जिले में छुट्टा पशुओं की समस्या आए बढ़ती जा रही है, बावजूद इसे दूर करने की कवायद केेवल कागजों पर होती है। रविवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ के पास सांड़ ने खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को हमला कर दिया। घटना केे बाद लोगों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी रामदेव (75) पुत्र पलकू का खेत सहरोज मोड़ के पास है। रविवार की दोपहर वह अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। सहरोज मोड़ के पास रामदेव पहुंचे थे इसी बीच सड़क किनारे बैठा एक छुट्टा जानवर ने उन पर हमला कर दिया। छुट्टा जानवर ने रामदेव को अपने सींग से पेट और सीने पर हमला कर घायल कर दिया। आस पास के लोगों ने छुट्टा पशु के हमले को देखते हुए दौड़कर वृद्ध किसान को बचाते हुए कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।